पीएम मोदी ने युवाओं को बताया भारत की सबसे बड़ी ताकत, सेवा भावना पर दिया जोर

Follow Us

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देश के युवाओं को भारत की वर्तमान और भविष्य की सबसे अहम शक्ति बताया। उन्होंने कहा कि, युवा केवल आने वाले कल की उम्मीद नहीं, बल्कि आज देश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट के जरिए युवाओं की संवेदनशीलता, सेवा भावना और क्षमताओं की सराहना की।

Read more: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ विवाद फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, फर्जी डिग्री पर सीबीआई जांच की मांगhttps://amritsandesh.com/cockroach-janata-party-dispute-reaches-supreme-court-again-demand-for-cbi-probe-into-fake-degree/

उन्होंने कहा कि, भारतीय युवाओं ने अपने कार्यों और प्रतिभा के जरिए देश की वैश्विक पहचान को मजबूत किया है। मोदी ने अपने संदेश के साथ एक संस्कृत श्लोक भी साझा किया, जिसका भावार्थ है कि, जो व्यक्ति अपने विचार, मन, वाणी और कर्म से समाज के प्रति सकारात्मक भाव रखता है, उसे भी लोगों से स्नेह और सद्भाव मिलता है।

Read more: लंच के बाद नींद और थकान से परेशान है, तो इन आदतों को तुरंत बदलेंhttps://amritsandesh.com/if-you-are-troubled-by-sleepiness-and-fatigue-after-lunch-change-these-habits-immediately/

प्रधानमंत्री ने युवाओं की भूमिका को सिर्फ रोजगार और आर्थिक विकास तक सीमित नहीं बताया। उनके संदेश में नवाचार, तकनीक, उद्यमिता, कौशल और जनसेवा जैसे क्षेत्रों में युवा भागीदारी के महत्व को भी रेखांकित किया गया। ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य में युवाओं को अहम भागीदार मानते हुए सरकार लगातार कौशल विकास और स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों पर जोर देती रही है। पीएम मोदी के ताजा संदेश में भी युवाओं से प्रतिभा के साथ संवेदनशीलता और सेवा की भावना को आगे बढ़ाने की अपील दिखाई दी।

Read more: कोलकाता के चर्चित आरजी-कर केस में नया ट्विस्ट, अंतिम संस्कार पर उठे सवालhttps://amritsandesh.com/new-twist-in-kolkatas-high-profile-rg-kar-case-questions-raised-over-the-cremation/