नई दिल्ली। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़ा विवाद एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। इस मामले में दायर जनहित याचिका में कथित फर्जी वकीलों और फर्जी लॉ डिग्री के मामलों की जांच की मांग की गई है। याचिका में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़ी गतिविधियों की जांच का मुद्दा भी उठाया गया है।
Read more: लंच के बाद नींद और थकान से परेशान है, तो इन आदतों को तुरंत बदलेंhttps://amritsandesh.com/if-you-are-troubled-by-sleepiness-and-fatigue-after-lunch-change-these-habits-immediately/
याचिका अधिवक्ता राजा चौधरी की ओर से दायर की गई थी। इसमें कथित तौर पर फर्जी डिग्री के आधार पर कानून की प्रैक्टिस करने वालों के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही कोर्ट की मौखिक टिप्पणियों के कथित व्यावसायिक इस्तेमाल और सोशल मीडिया पर उनके प्रसार को लेकर भी सवाल उठाए गए।
Read more: कोलकाता के चर्चित आरजी-कर केस में नया ट्विस्ट, अंतिम संस्कार पर उठे सवालhttps://amritsandesh.com/new-twist-in-kolkatas-high-profile-rg-kar-case-questions-raised-over-the-cremation/
मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने हुई। अदालत ने तत्काल सुनवाई की मांग स्वीकार नहीं की और कहा कि, मामले में ऐसी कोई गंभीर जल्दबाजी नजर नहीं आती। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का नाम सीजेआई की एक विवादित टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा में आया था। बाद में सीजेआई ने स्पष्ट किया था कि, उनकी टिप्पणी फर्जी डिग्री के जरिए पेशे में प्रवेश करने वालों को लेकर थी, युवाओं के खिलाफ नहीं।
Read more: मुंबई में बारिश बनी आफत: कुर्ला में भूस्खलन, 2 की मौत, मलबे में कई दबेhttps://amritsandesh.com/rain-wreaks-havoc-in-mumbai-landslide-in-kurla-2-dead-many-trapped-under-debris/
