वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रिपोर्टों के मुताबिक, ईरान से संभावित हमले के इनपुट के बाद ट्रंप ने तुर्किए से ब्रिटेन की यात्रा के दौरान अपना विमान गुपचुप तरीके से बदल लिया था। बताया गया कि, ट्रंप पहले एयरफोर्स वन में सवार हुए, लेकिन कुछ देर बाद सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर उन्हें छोटे C-32A मिलिट्री विमान में शिफ्ट कर दिया गया। इस दौरान एयरफोर्स वन को डिकॉय फ्लाइट की तरह इस्तेमाल किया गया, ताकि संभावित हमलावर ट्रंप की वास्तविक लोकेशन का पता न लगा सकें।
Read more: BREAKING NEWS : शराब घोटाला : रामगोपाल अग्रवाल को 5 दिन की ईडी रिमांड, 17 अगस्त को फिर होगी पेशीhttps://amritsandesh.com/liquor-scam-ramgopal-agarwal-remanded-to-ed-custody-for-5-days-to-be-produced-again-on-august-17/
ट्रंप ने भी विमान बदलने की पुष्टि करते हुए कहा कि, वह सीक्रेट सर्विस और सेना की सलाह मानते हैं। उन्होंने माना कि, शायद कोई खतरा था और उन्हें लगातार धमकियां मिलती रहती हैं। मीडिया रिपोर्टों में दावा है कि, खुफिया एजेंसियों को ट्रंप या उनके विमान पर हमले की आशंका थी। हालांकि, इस पूरे मामले पर अमेरिकी प्रशासन की ओर से सभी सुरक्षा जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Read more:-आर्टेमिस अभियानों में इसरो की भागीदारी से चंद्रमा की खोज में बढ़ेगा भारत-अमेरिका सहयोग
