कल होगी साय कैबिनेट की बैठक, विकास और जनहित से जुड़े अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा

Follow Us

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक बुधवार, 5 अगस्त 2026 को सुबह 11:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित होगी। बैठक में प्रदेश के विकास, प्रशासनिक निर्णयों और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।

बताया जा रहा है कि सरकार कई अहम विषयों पर कैबिनेट की मंजूरी ले सकती है। हालांकि बैठक का आधिकारिक एजेंडा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। बैठक में लिए जाने वाले निर्णयों पर प्रदेशभर की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि कई महत्वपूर्ण नीतिगत फैसलों पर मुहर लगने की संभावना है।