रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद इलाके में मातम और आक्रोश का माहौल है।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय बस्तीवासी विधानसभा थाना पहुंच गए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बस चालक और कंडक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है।
घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
