मोबाइल टावर की केबल काटते दो युवक पकड़े गए, ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले किया

Follow Us

कोरबा। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में मोबाइल टावर की केबल चोरी का प्रयास कर रहे दो युवकों को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। घटना सीतामणी स्थित राम मंदिर परिसर में लगे मोबाइल टावर की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का दावा है कि पिछले तीन महीनों में जिले में मोबाइल टावरों से केबल चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसी बीच जब दो युवक टावर की केबल काट रहे थे, तब आसपास के लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

ग्रामीणों के अनुसार, पकड़े गए युवकों की पहचान एकलाख खान और लक्की के रूप में हुई है। लोगों का आरोप है कि दोनों नशे की हालत में थे। उनके पास से गांजा, चिलम और नशीले इंजेक्शन की शीशियां भी मिलने की बात सामने आई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।