मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ओह माय डॉग’ की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। पहले यह फिल्म 31 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसकी रिलीज को एक हफ्ते के लिए आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। फिल्म अब 7 अगस्त 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।
निर्देशक अमित राय की इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों में इसे लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज डेट बदलने की मुख्य वजह सिनेमाघरों की उपलब्धता बताई जा रही है। इसी समय हॉलीवुड की बड़ी फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की रिलीज को लेकर भी चर्चा है, जिसके कारण स्क्रीन बंटवारे की चुनौती बढ़ सकती है।
इसके अलावा कई अन्य बड़ी फिल्मों की मौजूदगी के चलते मेकर्स ने नई तारीख चुनना बेहतर समझा। निर्देशक अमित राय ने कहा कि फिल्म को आगे बढ़ाने का फैसला पूरी तरह व्यावहारिक कारणों से लिया गया है और इसका फिल्म की गुणवत्ता से कोई संबंध नहीं है।हाल ही में सेंसर बोर्ड ने ‘ओह माय डॉग’ को U/A सर्टिफिकेट भी दे दिया है। अब फिल्म की नई रिलीज डेट का इंतजार कर रहे फैंस 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में इसे देख सकेंगे।
