नई दिल्ली। भारतीय खाने में लाल मिर्च का इस्तेमाल स्वाद और तीखेपन के लिए सदियों से किया जाता रहा है। लेकिन यह सिर्फ भोजन का स्वाद बढ़ाने वाला मसाला नहीं है, बल्कि इसमें मौजूद कई पोषक तत्व शरीर के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। सीमित मात्रा में इसका सेवन सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचा सकता है।
वजन नियंत्रित करने में मददगार
लाल मिर्च में मौजूद कैप्साइसिन नामक तत्व शरीर के मेटाबॉलिज्म को सक्रिय करने में मदद कर सकता है। यह ऊर्जा खर्च बढ़ाने और कैलोरी बर्न करने में सहायक माना जाता है। साथ ही, यह भूख को नियंत्रित करने में भी मदद कर सकती है।
पाचन को बनाए बेहतर
लाल मिर्च पाचन तंत्र को सक्रिय करने में सहायक हो सकती है। इसमें मौजूद तत्व पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं और गैस व कब्ज जैसी परेशानियों में राहत देने में उपयोगी हो सकते हैं।
इम्यूनिटी को दे मजबूती
लाल मिर्च में विटामिन सी समेत कई एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं।
ब्लड सर्कुलेशन के लिए लाभकारी
इसमें मौजूद कैप्साइसिन रक्त प्रवाह को बेहतर बनाने में सहायक माना जाता है। इससे शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन की सप्लाई बेहतर हो सकती है। हालांकि, लाल मिर्च का सेवन हमेशा संतुलित मात्रा में करना चाहिए, क्योंकि ज्यादा मात्रा में इसका सेवन पेट से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकता है।

