सूरजपुर: पुलिस टीम पर हमले के मामले में 150 तक ग्रामीणों पर केस, 15 नामजद आरोपी

Follow Us

सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मदननगर गांव में 24 जुलाई को पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस प्रकरण में 15 नामजद और 100 से 150 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार, 24 जुलाई को पुलिस टीम पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मदननगर गांव पहुंची थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने कथित तौर पर लाठी-डंडों, फरसा और टंगिया से पुलिस दल पर हमला कर दिया। इस घटना में एसडीओपी समेत दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

हमले के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला, बलवा, शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि नामजद आरोपियों के साथ-साथ अन्य अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।