सीजी वेदर न्यूज़: छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां एक बार फिर तेज हो गई हैं। बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव (Deep Depression) के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटों में रायपुर और बिलासपुर संभाग के कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई। हालांकि, राज्य में अब तक सामान्य से करीब 21 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ बीकानेर, दतिया, रीवा, डाल्टनगंज और जमशेदपुर होते हुए बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है। इसके प्रभाव से अगले 48 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है।

रविवार को नवागढ़ में सबसे ज्यादा 8 सेमी बारिश दर्ज की गई। वहीं भटगांव, पिथौरा और भिलाईगढ़ में 7 सेमी तक पानी गिरा। राजधानी रायपुर में मंगलवार को बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने रायगढ़, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं कई अन्य जिलों में तेज हवाओं और बिजली गिरने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।