CM साय के प्रमुख सचिव के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी, परिचितों से पैसे मांगने की कोशिश; थाने में शिकायत दर्ज

Follow Us

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रमुख सचिव एवं आईएएस अधिकारी सुबोध सिंह के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर परिचितों से पैसे मांगने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही सुबोध सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, साइबर ठग ने फेसबुक पर सुबोध सिंह के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी प्रोफाइल बनाई। बताया जा रहा है कि आईडी बनने के महज दो घंटे के भीतर ही उसमें 58 लोगों को जोड़ लिया गया और इसके बाद परिचितों से पैसों की मांग शुरू कर दी गई।

फर्जी आईडी के जरिए ठगी की जानकारी सामने आने पर आईएएस सुबोध सिंह ने तत्काल थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने वाले आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर किसी भी व्यक्ति के नाम से पैसे मांगने वाले संदेश की सत्यता की पुष्टि किए बिना कोई लेन-देन न करें।