रायपुर: राज्य सरकार ने शुक्रवार को बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत 24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 12 जिलों के पुलिस अधीक्षक समेत आईजी लेवल के अधिकारी शामिल हैं। इस सूची में सबसे अहम बदलाव अजय कुमार यादव का है। उन्हें नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी के निदेशक पद से हटाकर राजनांदगांव रेंज का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। राजनांदगांव रेंज के तत्कालीन आईजी बालाजी राव सोमावर को पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर भेजा गया है। बस्तर आईजी प्रशांत कुमार अग्रवाल की भी पुलिस मुख्यालय में पदस्थापना की गई है। गौरतलब है कि यह प्रशासनिक बदलाव विधानसभा के मानसून सत्र शुरू होने के 3 दिन पहले किया गया है।
12 जिलों के एसपी बदले
चंद्रमोहन सिंह- पुलिस अधीक्षक- दंतेवाड़ा
त्रिलोक बंसल- पुलिस अधीक्षक- बेमतरा
सुनील शर्मा- पुलिस अधीक्षक- सारंगढ़-बिलाईगढ़
जितेन्द्र कुमार यादव- पुलिस अधीक्षक- कवर्धा
चव्हान किरण गंगाराम- पुलिस अधीक्षक- बालोद
योगेश कुमार पटेल- पुलिस अधीक्षक- सूरजपुर
राय गौरव रामप्रवेश- पुलिस अधीक्षक- बलौदाबाजार-भाटापारा
उमेश प्रसाद गुप्ता- पुलिस अधीक्षक- बीजापुर
मयंक गुर्जर- पुलिस अधीक्षक- सुकमा
संदीप कुमार पटेल- पुलिस अधीक्षक- नारायणपुर
भावना पांडेय- पुलिस अधीक्षक- धमतरी
हरीश राठौर- पुलिस अधीक्षक- कोरिया
लंबे समय बाद हुए ट्रांसफर
लंबे समय बाद हुए इस बड़े प्रशासनिक बदलाव को कानून-व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। वहीं, एक बार फिर से कवर्धा जिले के एसपी के तबादले को लेकर सुर्खियां हैं। कवर्धा राज्य के गृहमंत्री और डेप्युटी सीएम विजय शर्मा का गृहक्षेत्र है। पहले भी यहां कई बार एसपी के तबादले हो चुके हैं।
