रायपुर। कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को राजधानी रायपुर में कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन किया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में राजीव गांधी चौक पर आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन का नेतृत्व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री कुमार शंकर मेनन ने किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर धार्मिक विचारधारा का आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीतिक विचारधारा को बनाने और कांग्रेस नेताओं को जांच करने के लिए धार्मिक विचारधारा का इस्तेमाल किया जा रहा है।
श्री कुमार शंकर मेनन ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार ईडी, सीबीआई, आईटी को लगाकर कांग्रेस की छवि खराब करने के लिए कांग्रेस नेताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कर परेशान करती रही है। जिन मामलो में ईडी जाँच करके कुछ हासिल नहीं कर पाई उसी में ईओडब्ल्यू से जाँच करवाई जा रही है। यह मामला अदालत में नहीं टिकेगा अदालत में भाजपा का षड्यंत्र बेनकाब होगा। पूरी मजबूती से इस षड्यंत्र के खिलाफ कानूनी और लोकतांत्रिक लड़ाई लड़ी जाएगी। हम भाजपा के इन षड्यंत्रों को जनता के बीच बेनकाब भी करेगे।
