‘धमाल 4’ के बाद भी जारी रहेगा कॉमेडी का सफर! फिल्म में मिला ‘धमाल 5’ का बड़ा संकेत

Follow Us

मुंबई। अजय देवगन स्टारर बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ रिलीज से पहले ही चर्चा में है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी जैसे पुराने चेहरे एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं।

फिल्म को लेकर सबसे बड़ी चर्चा इसके संभावित अगले भाग को लेकर हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धमाल 4’ के अंत में एक ऐसा सीन शामिल किया गया है, जो ‘धमाल 5’ की ओर इशारा करता है। हालांकि, निर्माताओं की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन इस संकेत ने फ्रेंचाइजी के प्रशंसकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

बता दें कि ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2007 में हुई थी। पहली फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया और यह बॉलीवुड की यादगार कॉमेडी फिल्मों में शामिल हो गई। इसके बाद 2011 में ‘डबल धमाल’ और 2019 में ‘टोटल धमाल’ रिलीज हुई, जिसमें अजय देवगन के साथ अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित भी नजर आए थे। अब ‘धमाल 4’ में रवि किशन, अंजलि आनंद और संजीदा शेख जैसे कलाकार भी शामिल हैं। अगर यह फिल्म सफल रहती है, तो दर्शकों को जल्द ही ‘धमाल 5’ की हंसी से भरपूर सवारी देखने को मिल सकती है।