नई दिल्ली। इंटरनेशनल जीजू निक जोनस अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा को कितना प्यार करते हैं ये बात किसी से छुपी नहीं है। सिंगर इन दिनों एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म द ब्लफ का भी खूब प्रमोशन कर रहे हैं। निक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जोकि अजीब कारणों से फैंस का ध्यान खींच रहा।
फैंस ने नोटिस किया निक का हाथ
अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’ के प्रमोशन के दौरान निक जोनस को उनकी फिल्म के किरदार ‘ब्लडी मैरी’ से प्रेरित कॉकटेल बनाते हुए देखा गया। इस दौरान उनके हाथों में प्रियंका का मंगलसूत्र भी दिखा जिसे उन्होंने ब्रेसलेट की तरह पहना हुआ था। फैंस ने इसके लिए निक की तारीफ की कि वो प्रियंका की संस्कृति का कितना सम्मान करते हैं। फिल्म के प्रीमियर के दौरान भी निक ने ब्रेसलेट पहना था, जैसा कि रेड कार्पेट की तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है।
View this post on Instagram
प्रियंका के लिए निक ने बनाई खास ड्रिंक
वीडियो में निक प्रियंका के फिल्म के किरदार से प्रेरित कॉकटेल बनाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा, “दोस्तों, आज प्रियंका की फिल्म ‘द ब्लफ’ का अमेज़न प्राइम पर प्रीमियर है। यह कमाल की फिल्म है, मैंने इसे दो बार देखा है। उनके किरदार का नाम ब्लडी मैरी है, इसलिए मैं ब्लडी मैरी बनाऊंगा।” इसके बाद उन्होंने कॉकटेल बनाया और उसमें काफी सारा टैबास्को सॉस मिलाया, जो प्रियंका के कैरेक्टर से मेल खाता था। फैंस को ये काफी पसंद आ रहा है। बाद में उन्होंने प्रियंका को यह ड्रिंक दी जिसे प्रियंका ने बहुत पसंद किया और कहा, “आपके पास बेहतरीन रेसिपी हैं।”
फैंस ने तुरंत ये बात नोटिस की कि निक ने मंगलसूत्र का ब्रेसलेट पहना हुआ है। एक ने लिखा, “अरे यार, उन्होंने मंगलसूत्र का ब्रेसलेट पहना है।” एक अन्य ने कमेंट किया, “निक जीजू सबसे अच्छे हैं।” एक और प्रशंसक ने कहा, “अगर आपने उस मंगलसूत्र पर ध्यान दिया हो तो निक जीजू पूरे के पूरे ग्रीन फॉरेस्ट हैं।’
क्या है द ब्लफ की कहानी?
द ब्लफ एक रोमांचक एक्शन-एडवेंचर थ्रिलर है जिसकी कहानी 19वीं सदी के कैरिबियन में घटित होती है। यह फिल्म एर्सेल ‘ब्लडी मैरी’ बॉडेन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार प्रियंका ने निभाया है। वह एक पूर्व समुद्री डाकू रानी की भूमिका निभाती हैं, जिसने अपने हिंसक अतीत को पीछे छोड़कर एक द्वीप पर अपने परिवार के साथ शांतिपूर्ण जीवन बिताने की कोशिश कर रही है।
