मुख्यमंत्री साय और नेता प्रतिपक्ष महंत ने विस अध्यक्ष से की मुलाकात

Follow Us

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र से पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा में विपक्ष के नेता डॉ चरणदास महंत ने रायपुर में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से मुलाकात की। इस दौरान आगामी मानसून सत्र के सुचारु और प्रभावी संचालन सहित विभिन्न संसदीय विषयों पर चर्चा हुई।