नीम के जाने फायदे, पाए निखरी-साफ चमकती हुई त्वचा

Follow Us

मुंबई। चेहरे के कालेपन, मुंहासे और लालिमा जैसी समस्याओं से निपटने के लिए आप कंटेंट क्रिएटर शेफ रावत के बताए नुस्खों को फॉलो कर सकते हैं। अगर आप त्वचा को नेचुरल तरीके से साफ करना और मुंहासे से बचाना चाहते हैं, तो ये नुस्खा आपके लिए कारगर साबित होने वाला है। चेहरा चमकाने के लिए हम अपनी स्किन पर फेस वॉश, क्रीम और सीरम समेत ना जाने क्या-क्या लगाते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि इससे त्वचा को फायदे की जगह नुकसान हो सकता है? इस स्थिति से बचने के लिए आप चेहरे पर कंटेंट क्रिएटर शेफ रावत के बताए नीम की पत्तियों वाले घरेलू नुस्खे को अपना सकते हैं। इससे चेहरे की त्वचा साफ हो सकती है और मुंहासे जैसी समस्याएं होने का खतरा कम हो जाता है। आमतौर पर चेहरा साफ करने के लिए लोग बाजार में बिकने वाले प्रोडक्ट्स और दवाइयों का इस्तेमाल करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि ये तरीके चाहे कितने ही कारगर क्यों ना नजर आते हो। मगर इनसे लॉन्ग टर्म में त्वचा को नुकसान ही हो सकता है। अगर आप इस स्थिति से बचना चाहते हैं, तो नीम का घरेलू नुस्खा त्वचा के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। जैसे कई कारण शामिल हैं। कई मामलों में लोगों के चेहरे का कालापन मेकअप नहीं हटाने और सही तरह से स्किन केयर पर ध्यान नहीं देने की वजह से होता है। कंटेंट क्रिएटर शेफ रावत ने एक इंस्टाग्राम वीडियो बनाई है। इस वीडियो में उन्होंने त्वचा को साफ करने वाले 2 बहुत ही बेहतरीन नुस्खों के बारे में बताया है। ये नुस्खे त्वचा को साफ करने के लिए नीम की पत्तियों का इस्तेमाल करते हैं। यहां हम आपको नीम की पत्तियां इस्तेमाल करने के दो तरीके बताएंगे, जिनसे असल में त्वचा को लाभ हो सकता है। आइए अब दोनों नुस्खे जान लेते हैं। इसके लिए आपको एक कटोरे में पानी गर्म कर लेना है। इसमें नीम की पत्तियां डालें और कुछ देर उबाल लें। आपको टॉवल की मदद से चेहरे पर नीम की भाप लेनी है। बता दें कि नीम के पत्तों की भाप लेने से त्वचा और सांस दोनों को बहुत फायदा होगा। ये एंटीबैक्टीरियल गुणों के कारण मुंहासे कम करने, स्किन पोर्स को गहराई से साफ करने, त्वचा की जलन शांत करने, बंद नाक खोलने और सांस की समस्या से राहत दिलाने में मददगार है। आप नीम के पानी को चेहरे पर स्प्रे कर सकते हैं। इससे मुंहासे, दाग-धब्बों और ऑयली स्किन के लिए नेचुरल टोनर बनाया जा सकता है। ये एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज से भरपूर है, जो इंफेक्शन को रोकता है। इससे त्वचा की कई समस्याओं से राहत पाई जा सकती है। आपको बता दें कि नीम त्वचा के लिए नेचुरल उपाय है, जो अपने एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण मुंहासे, दाग-धब्बों और संक्रमण को कम कर सकता है। ये त्वचा को गहराई से साफ कर, सूजन को कम करने, एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करने और रंगत सुधारने में मदद करती है।