दोस्ती की मिसाल: बेसुध दोस्त को ठेले पर लादकर अस्पताल पहुंचाया युवक

Follow Us

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दोस्ती की अनोखी मिसाल देखने को मिली। एक युवक ने शराब दुकान के पास बेसुध पड़े अपने दोस्त को ठेले पर लादकर जिला अस्पताल पहुंचाया, ताकि उसे समय पर इलाज मिल सके।

जानकारी के अनुसार, ठेला चालक संतोष सोनवानी पेशे से मजदूर है। उसने अपने दोस्त कुलदीप को शराब दुकान के पास बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। मोबाइल फोन नहीं होने के कारण वह एम्बुलेंस को सूचना नहीं दे सका।

इसके बाद संतोष ने बिना देर किए अपने दोस्त को ठेले पर लिटाया और खुद धक्का देकर जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद लोगों ने उसकी मानवता और दोस्ती की मिसाल की जमकर सराहना की।