लेहरिया साड़ी में छाईं कंगना रनौत, हीरे-मोतियों की ज्वेलरी और रॉयल अंदाज़ ने जीता दिल

Follow Us

मुंबई। अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने ट्रेडिशनल फैशन स्टेटमेंट को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एयरपोर्ट पर उनका रॉयल एथनिक लुक देखने को मिला, जिसमें वह खूबसूरत राजस्थानी लेहरिया साड़ी में नजर आईं। उनका यह अंदाज़ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैशन प्रेमियों को खूब पसंद आ रहा है। कंगना ने स्काई ब्लू लेहरिया साड़ी पहनी थी, जिसमें राजस्थान की पारंपरिक टाई-डाई (Leheriya) तकनीक से बना वेव पैटर्न दिखाई दे रहा था। साड़ी के गोल्डन बॉर्डर और पल्लू पर की गई बारीक फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी ने उनके लुक को और भी आकर्षक बना दिया। उन्होंने साड़ी को क्लासिक अंदाज़ में ड्रेप किया और इसे मैचिंग स्काई ब्लू स्लीवलेस ब्लाउज़ के साथ पेयर किया।

अपने लुक को रॉयल टच देने के लिए कंगना ने डायमंड ईयररिंग्स, सिंगल-स्ट्रैंड पर्ल नेकलेस, पर्ल और एमरल्ड रिंग्स, गोल्ड ब्रेसलेट और गोल्ड वॉच कैरी की। इसके साथ उन्होंने हर्मीस केली हैंडबैग और ओवरसाइज़्ड सनग्लासेस से अपना एयरपोर्ट लुक पूरा किया। मेकअप की बात करें तो कंगना ने मिनिमल ग्लैम लुक चुना। हल्का मेकअप, न्यूड-ग्लॉसी लिप्स, सॉफ्ट ब्लश और छोटी लाल बिंदी ने उनके पारंपरिक अंदाज़ में चार चांद लगा दिए। वहीं, उन्होंने अपने नेचुरली कर्ली बालों को साफ-सुथरे टॉपनॉट में स्टाइल किया, जिससे उनकी ज्वेलरी और साड़ी दोनों खूबसूरती से उभरकर सामने आए। कंगना का यह एलिगेंट और रॉयल एयरपोर्ट लुक सोशल मीडिया पर फैशन लवर्स के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।