वेज फ्राइड राइस एक लोकप्रिय इंडो-चाइनीज डिश है, जिसे उबले चावल और ताजी सब्जियों के साथ जल्दी से बनाया जा सकता है। यह लंच या डिनर दोनों के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है।
सामग्री
उबले हुए चावल
(2 कप), गाजर (1/2 कप),
बीन्स (1/2 कप),
शिमला मिर्च (1/2 कप)
पत्ता गोभी (1/2 कप),
प्याज (1),
लहसुन (6-7 कलियां),
हरी मिर्च (2),
सोया सॉस (1-2 चम्मच),
काली मिर्च पाउडर,
नमक स्वादानुसार, तेल,
हरा प्याज सजावट के लिए।
बनाने की विधि सबसे पहले चावल को उबालकर ठंडा कर लें ताकि वे चिपके नहीं। कोशिश करें कि चावल थोड़े दानेदार रहें।
1 . अब एक कढ़ाही या पैन में तेल गर्म करें।
2 . उसमें बारीक कटा लहसुन और हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें।
3 . फिर प्याज डालकर सुनहरा होने तक पकाएं।
4 . अब सारी कटी हुई सब्जियां डालें और तेज आंच पर 3–4 मिनट तक भूनें ताकि सब्जियां हल्की क्रंची रहें।
5 . इसके बाद सोया सॉस, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं।
6 . अब इसमें उबले हुए चावल डालकर हल्के हाथों से मिक्स करें ताकि चावल टूटे नहीं और मसाला अच्छे से मिल जाए।
7 . 2–3 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें। सर्व करने का तरीका ऊपर से हरा प्याज डालकर गरमा-गरम सर्व करें।
8 . इसे मंचूरियन, चिली पनीर या किसी भी ग्रेवी डिश के साथ खाया जा सकता है।
9 . वेज फ्राइड राइस एक झटपट बनने वाली, स्वादिष्ट और हल्की डिश है जो हर उम्र के लोगों को पसंद आती है
