महिला टी20 विश्व कप फाइनल: इन 5 स्टार खिलाड़ियों पर टिकी होगी खिताबी जंग, पलट सकती हैं पूरा मैच

Follow Us

नई दिल्ली। लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेले जाने वाले महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होंगी। यह खिताबी भिड़ंत कई स्टार खिलाड़ियों के दम पर तय होने वाली है, जिनके प्रदर्शन पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी होंगी। इंग्लैंड की ओर से डैनी व्याट-हॉज इस टूर्नामेंट की सबसे सफल बल्लेबाज रही हैं। उन्होंने 6 पारियों में 294 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी फाइनल में गेम-चेंजर साबित हो सकती है। गेंदबाजी में सोफी एक्लेस्टोन इंग्लैंड की सबसे बड़ी ताकत हैं। वह अपनी किफायती गेंदबाजी और विकेट निकालने की क्षमता के लिए जानी जाती हैं। मिडिल ओवरों में उनका नियंत्रण ऑस्ट्रेलिया के लिए चुनौती बन सकता है।

कप्तान नेट साइवर-ब्रंट ने भी लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। सेमीफाइनल में उनकी मैच जिताऊ पारी ने टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला था।ऑस्ट्रेलिया की ओर से एलिसा पेरी सबसे बड़ा नाम हैं। अनुभवी ऑलराउंडर पेरी बल्ले और गेंद दोनों से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखती हैं। वहीं कप्तान सोफी मोलिनेक्स अपनी घातक गेंदबाजी से टूर्नामेंट में 10 विकेट ले चुकी हैं और विपक्षी बल्लेबाजों के लिए बड़ा खतरा बनी हुई हैं। इन पांच खिलाड़ियों का प्रदर्शन ही तय करेगा कि इस बार महिला टी20 विश्व कप की ट्रॉफी किसके हाथ लगती है।