आमिर खान और गौरी स्प्रैट का वेडिंग लुक बना चर्चा का विषय, आइवरी ट्रेडिशनल आउटफिट में कपल ने जीता दिल

Follow Us

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान और उनकी लंबे समय से साथी रहीं गौरी स्प्रैट ने मुंबई स्थित बांद्रा आवास पर आयोजित एक निजी विवाह पंजीकरण समारोह में आधिकारिक तौर पर शादी कर ली। इस खास मौके पर दोनों का रॉयल और एलिगेंट वेडिंग लुक सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है। अपनी शादी के लिए गौरी स्प्रैट ने आइवरी रंग का खूबसूरत ट्रेडिशनल आउटफिट चुना, जिस पर बारीक और आकर्षक कढ़ाई की गई थी। फुल-स्लीव सिल्हूट वाले इस आउटफिट को उन्होंने एंटीक स्टाइल लेयर्ड स्टेटमेंट नेकपीस, मैचिंग ईयररिंग्स और स्लीक ब्रेसलेट के साथ स्टाइल किया, जिसने उनके ब्राइडल लुक में शाही अंदाज़ जोड़ दिया।

मेकअप की बात करें तो गौरी ने ग्लोइंग स्किन, सॉफ्ट आई मेकअप और न्यूड लिप्स के साथ मिनिमल लुक अपनाया। वहीं उनके बालों को लो बन में स्टाइल किया गया, जिसे ताजे सफेद फूलों से सजाया गया था, जिससे उनका लुक और भी एलिगेंट नजर आया। वहीं आमिर खान ने भी ऑल-व्हाइट ट्रेडिशनल लुक अपनाया। उन्होंने सफेद कुर्ता पहना, जिसे एक स्टेटमेंट ब्रोच के साथ स्टाइल किया गया था। अपने सिग्नेचर ब्लैक-रिम चश्मे और करीने से ट्रिम की गई दाढ़ी के साथ आमिर का सिंपल लेकिन क्लासी अंदाज़ लोगों को काफी पसंद आया।

इस निजी समारोह में परिवार के करीबी सदस्य और चुनिंदा मेहमान शामिल हुए। समारोह में आमिर के बच्चे इरा खान और जुनैद खान, दामाद नुपुर शिखरे, फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर, अंबानी परिवार के सदस्य, अभिनेत्री एली अवराम, क्रिकेटर इरफान पठान और राजनेता राज ठाकरे भी मौजूद रहे।