मुंबई। रियलिटी शो Lock Upp 2: सच या सजा से बाहर होने के बाद क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर का परिवार ने शानदार स्वागत किया। श्रेष्ठा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह घर लौटने के बाद परिवार और अपने पालतू डॉग के साथ खुशियां मनाती नजर आ रही हैं।इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में पहले उनके एलिमिनेशन की झलक दिखाई गई है। इसके बाद वह डांस करतीं, परिवार के साथ सेलिब्रेट करतीं और अपने पालतू डॉग के साथ समय बिताती नजर आती हैं। वीडियो शेयर करते हुए श्रेष्ठा ने लिखा, “घर वापस आकर बहुत खुश हूं, जहां मैं सच में हूं।”
वीडियो सामने आते ही फैंस और दोस्तों ने कमेंट कर उनका स्वागत किया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि श्रेष्ठा अय्यर Lock Upp 2: सच या सजा से बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट बनी हैं। एलिमिनेशन एपिसोड के दौरान जेलर फराह खान ने उनसे कहा, “हालांकि शो में आपका सफर खत्म हो गया है, लेकिन हमें उम्मीद है कि आपके भाई की परछाई से बाहर आने का आपका सफर अब शुरू होगा।” इस पर श्रेष्ठा ने जवाब दिया, “वह परछाई हमेशा रहेगी, क्योंकि मुझे उन पर गर्व है।” फराह ने फिर कहा कि उन्हें परछाई नहीं बल्कि एक सुरक्षा देने वाली छाया की तरह देखना चाहिए। इस पर श्रेष्ठा ने कहा, “वह परछाई हमेशा रहेगी और मैं अपनी मेहनत जारी रखूंगी।”
