टेलर स्विफ्ट की शादी में सेलेना गोमेज़ का गोल्डन ग्लैमर, बेनी ब्लैंको संग रोमांटिक अंदाज ने जीता दिल

Follow Us

न्यूयॉर्क। पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट और एनएफएल खिलाड़ी ट्रैविस केल्से की स्टार-स्टडेड शादी में कई सेलिब्रिटीज ने अपने फैशन से महफिल लूट ली, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा सेलेना गोमेज़ के ग्लैमरस लुक की रही। अपने पति बेनी ब्लैंको के साथ पहुंचीं सेलेना ने गोल्डन गाउन में बेहद एलिगेंट अंदाज में सबका ध्यान खींच लिया।

शादी समारोह के लिए सेलेना गोमेज़ ने Oscar de la Renta के Pre-Fall 2026 Collection का शैंपेन-गोल्ड गाउन पहना। फिटेड कॉलम सिल्हूट वाले इस आउटफिट पर ग्लास बीड्स और क्रिस्टल की बारीक कढ़ाई की गई थी, जिसने उनके लुक को रॉयल टच दिया। गोल नेकलाइन, पतली स्ट्रैप्स और चेन-फ्रिंज हेम ने इस गाउन को और भी आकर्षक बना दिया।

सेलेना ने अपने सिग्नेचर बॉब हेयरस्टाइल को सॉफ्ट वेव्स और डीप साइड पार्टिंग के साथ स्टाइल किया। ग्लोइंग स्किन, सटल आई मेकअप और न्यूड लिप्स के साथ उन्होंने अपने मेकअप को क्लासिक और एलिगेंट रखा, जिससे पूरा फोकस उनके खूबसूरत गाउन पर बना रहा। फैशन के अलावा बेनी ब्लैंको के साथ उनके रोमांटिक पल भी सोशल मीडिया पर छा गए। शादी समारोह के दौरान दोनों की मुस्कुराते हुए और साथ में जश्न मनाते हुए तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

वहीं, दुल्हन टेलर स्विफ्ट ने Christian Dior Haute Couture का कस्टम वेडिंग गाउन पहना, जिसे डिजाइनर Jonathan Anderson ने तैयार किया था। दूल्हे ट्रैविस केल्से ने कस्टम Dior टक्सीडो पहना, जबकि दोनों ने अपने वेडिंग लुक को Christian Louboutin फुटवियर और Cartier ज्वेलरी के साथ पूरा किया।