धर्म परिवर्तन के दावे पर भड़कीं उर्फी जावेद, ‘नंगी’ टिप्पणी करने वाली जर्नलिस्ट को दिया करारा जवाब

Follow Us

मुंबई। सोशल मीडिया पर्सनैलिटी उर्फी जावेद ने एक पत्रकार द्वारा उनके धर्म परिवर्तन और निजी पहचान को लेकर किए गए दावों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। पत्रकार ने उर्फी को ‘नंगी’ बताते हुए दावा किया था कि उन्होंने इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया है। इसके बाद उर्फी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया।

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में उर्फी ने लिखा कि बिना तथ्यों की जानकारी के गलत खबरें फैलाना पत्रकारिता नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी अपना नाम या धर्म नहीं बदला और वह किसी भी धर्म को नहीं मानती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके बारे में झूठी जानकारी फैलाने से पहले तथ्य जरूर जांच लेने चाहिए। उर्फी ने आगे लिखा कि उनकी आलोचना करना अलग बात है, लेकिन फर्जी खबरें फैलाना गलत है। उन्होंने पत्रकार के मेकअप और पत्रकारिता पर भी तंज कसते हुए कहा कि आलोचना करें, लेकिन गलत जानकारी न फैलाएं।

 

इसके बाद पत्रकार ने भी सोशल मीडिया पर जवाब देते हुए उर्फी के पहनावे और लुक्स पर टिप्पणी की। इस पर उर्फी ने एक और पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि उनके बारे में कई दावे गलत हैं और लोगों को बिना तथ्यों के व्यक्तिगत टिप्पणियां नहीं करनी चाहिए। वर्क फ्रंट की बात करें तो उर्फी जावेद हाल ही में रियलिटी शो ‘लॉक अप’ के प्रीमियर एपिसोड में नजर आईं, जहां उन्होंने कंटेस्टेंट्स योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी की लव स्टोरी को लेकर भी चर्चा की।