BREAKING NEWS गाली-चाकू मारने की धमकी दे रहे युवक-युवती, हथियार लेकर डांस करते हुए वीडियो कर रहे अपलोड

Follow Us

रायपुर। रायपुर में सोशल मीडिया पर खुद को ‘डॉन’ साबित करने की होड़ बढ़ती जा रही है। युवक-युवतियां इंस्टाग्राम पर हथियार लहराते, अश्लील गाली-गलौज करते और जान से मारने की धमकी देते हुए वीडियो अपलोड कर रहे हैं। इन वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करने की बात कही है।

जानकारी के मुताबिक, पहला मामला डी.डी. नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा का है। यहां रहने वाले एक युवक ने इंस्टाग्राम पर ऐसा वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह खुद को अपराधी की तरह पेश करते हुए कहता नजर आ रहा है।

वीडियो में बोलते दिख रहा है कि “हमारा खेल ही निराला है… 302 के खेल में अनगिनत चाकू मारेंगे, चाहे जिंदगी रायपुर सेंट्रल जेल में निकल जाए।” वीडियो में युवक के हावभाव और भाषा को लेकर लोगों ने भी आपत्ति जताई है।

वहीं, दूसरे वायरल वीडियो में एक युवक और युवती मिलकर अश्लील गाली-गलौज करते हुए लोगों को धमकाते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों नियमित रूप से ऐसे वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हैं।

युवक ने सोशल मीडिया पर ‘कमीने’ नाम से आईडी बनाई हुई है। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि उन्हें कानून या पुलिस कार्रवाई का कोई डर नहीं है।