सुकमा। सुकमा में सुरक्षाबलों ने नक्सल नेटवर्क की जड़ों पर एक और कड़ा प्रहार किया है। आपको बता दें की सीआरपीएफ ने सर्च ऑपरेशन के दौरान पातादुर्लेड और छोटा कंचला क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा वर्षों से स्थापित किए गए स्मारकों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है।
वहीं संगठन के प्रचार और स्थानीय प्रभाव का प्रतीक माने जाने वाले इन स्मारकों को सुरक्षाबलों ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों का मानना है कि इस कार्रवाई से न केवल नक्सलियों का दहशत कम होगा, बल्कि इलाके में कानून-व्यवस्था और शांति की बहाली को भी मजबूती मिलेगी। फिलहाल, किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोकने के लिए क्षेत्र में सुरक्षाबलों का सघन तलाशी अभियान अभी भी जारी है।
