बीजापुर। सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को विफल कर दिया है। जहां CRPF की 228वीं बटालियन के जवानों को सर्चिंग के दौरान तालपेरू नदी के किनारे बड़ी कामयाबी मिली है।
आपको बता दें की नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए एक ट्रैक्टर के साथ-साथ मौके से राइस हलर मिल, वाटर पंप और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है। साथ ही बड़ी सफलता 10 किलो की एंटी-हैंडलिंग आईईडी को रिकवर करने में मिली, जिसे जवानों ने समय रहते बरामद कर एक बड़े खतरे को टाल दिया है। वहीं इलाके में सुरक्षाबलों की सर्चिंग अब भी जारी है।
