निगम जोन 2 राजस्व विभाग ने 2 बड़े बकायादारों के सम्बंधित संस्थानों को बकाया राशि अदा नहीं करने पर तत्काल किया सीलबंद

Follow Us

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार और अपर आयुक्त राजस्व कृष्णा खटीक और उपायुक्त राजस्व जागृति साहू और जोन 2 जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय के निर्देश पर जोन 2 सहायक राजस्व अधिकारी प्रेमचंद दुबे के मार्गनिर्देशन और राजस्व निरीक्षक पवन सिंह, ज्ञानेश्वर शर्मा, नरेन्द्र गेंडरे, लीलेश देवांगन की उपस्थिति में नगर पालिक निगम जोन 2 राजस्व विभाग की टीम द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत वर्ष 2116-17 से 2025-26 तक के 1366720 रू के बड़े बकायादार सायरा बेगम और वार्ड 27 के क्षेत्र अंतर्गत वर्ष 2916-17 से 2025-26 तक के 1889585 रू. के बड़े बकायादार विदेश कोठारी द्वारा डिमांड बिल और अंतिम नोटिस देने के बाद भी नगर निगम जोन 2 राजस्व विभाग को बकाया राशि अदा नहीं किये जाने पर उक्त दोनों बड़े बकायादारों के सम्बंधित संस्थान को तत्काल सीलबंद करने की नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की गयी.

वहीं वर्ष 2018-19 से 2025-26 तक के 113362 रू. के बड़े बकायादार चंदूलाल द्वारा सीलबंद कार्यवाही के दौरान तत्काल स्थल पर ही नगर निगम जोन 2 राजस्व विभाग की टीम को सम्पूर्ण बकाया राशि . 113362 रू. का भुगतान कर दिया गया.