दुर्ग। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर आज देश भर से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक अरुण वोरा ने राहुल गांधी से फोन पर बात कर उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दीं।
दूरभाष पर हुई इस सौजन्य चर्चा के दौरान अरुण वोरा ने राहुल गांधी के कुशल क्षेम की कामना करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व देश और पार्टी को एक नई दिशा दे रहा है। उन्होंने ईश्वर से राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की प्रार्थना की।

