महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका की शानदार वापसी, पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया; बने कई रिकॉर्ड

Follow Us

नई दिल्ली। महिला टी-20 विश्व कप 2026 के रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि पाकिस्तान की यह लगातार दूसरी हार रही।

मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। एक समय पाकिस्तान के 8 विकेट सिर्फ 50 रन के स्कोर पर गिर चुके थे। हालांकि कप्तान फातिमा सना ने शानदार पारी खेलते हुए 55 रन बनाए, जिसकी बदौलत टीम 127/8 तक पहुंच सकी। दक्षिण अफ्रीका की ओर से मैरिजान कैप ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 16.5 ओवर में 8 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली। एनेरी डर्कसन ने दबाव भरे मुकाबले में 52 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। फातिमा सना ने अपनी पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाए और महिला टी-20 विश्व कप में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। वहीं डर्कसन ने भी टूर्नामेंट का पहला पचासा जमाया। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने टूर्नामेंट में वापसी की है, जबकि पाकिस्तान के लिए आगे की राह और मुश्किल हो गई है।