नई दिल्ली। भारत में आज भी सावधि जमा (एफडी) को सबसे सुरक्षित निवेश विकल्पों में गिना जाता है। इसमें निवेशक को पहले से तय ब्याज मिलता है और बाजार के उतार-चढ़ाव का असर नहीं पड़ता। अगर आप 5 साल के लिए रु.2 लाख रुपये की सावधि जमा कराने की योजना बना रहे हैं, तो अलग-अलग बैंकों की ब्याज दर और मिलने वाली राशि की जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण है।
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया यानी भारतीय स्टेट बैंक में 5 साल की सावधि जमा पर 6.05 प्रतिशत ब्याज मिलता है। रु.2 लाख के निवेश पर 5 साल बाद कुल करीब रु.2,70,035 रुपये मिलेंगे। इसमें लगभग रु.70,035 रुपये का अतिरिक्त लाभ होगा। एचडीएफसी बैंक 5 साल की सावधि जमा पर 6.40 प्रतिशत ब्याज देता है। यहां रु.2 लाख का निवेश बढ़कर करीब रु.2,74,729 रुपये हो जाएगा। आईसीआईसी बैंक 6.50 प्रतिशत ब्याज के साथ सबसे अधिक रिटर्न देने वाले बैंकों में शामिल है। इसमें रु.2 लाख जमा करने पर 5 साल बाद करीब रु.2,76,084 रुपये मिल सकते हैं।
वहीं बैंक ऑफ़ बड़ौदा 6.30 प्रतिशत और पंजाब नेशनल बैंक 6.35 प्रतिशत ब्याज दे रहे हैं। इनमें रु2 लाख के निवेश पर क्रमशः करीब रु2,73,380 और रु.2,74,054 रुपये मिलेंगे। विशेषज्ञों के अनुसार, निवेश करने से पहले ब्याज दर, बैंक की शर्तें और अपनी आर्थिक जरूरतों को ध्यान में रखकर सही विकल्प चुनना चाहिए।.
