कांकेर। जिला कांग्रेस कमेटी, उत्तर बस्तर कांकेर ने जिला चिकित्सालय में व्याप्त स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और अव्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल जी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा आम नागरिकों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है
जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर के अध्यक्ष बसंत यादव के निर्देशानुसार के जिला कांग्रेस कमेटी के प्रशासन महामंत्री उदय प्रकाश शर्मा बंटी द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि, जिला अस्पताल में कई गंभीर समस्याओं के कारण मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण इलाज नहीं मिल पा रहा है। ज्ञापन की प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:- लगभग एक वर्ष से बंद पड़ी MRI मशीन को तत्काल चालू किया जाए, ताकि मरीजों को निजी संस्थानों पर निर्भर न होना पड़े।
डायलिसिस मशीनों की संख्या बढ़ाई जाए, जिससे किडनी मरीजों को समय पर उपचार मिल सके।
डेंटल विभाग की एक्स-रे मशीन और फिजियोथेरेपी विभाग की खराब मशीनों की मरम्मत कराई जाए।
रेडियोलॉजी विभाग की जांच रिपोर्ट मरीजों को शीघ्र उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए।
ओपीडी में चिकित्सकों की नियमित और समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।
मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए शुद्ध पेयजल और साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था की जाए।
कांग्रेस ने कहा कि, ये सभी मांगें जनहित से जुड़ी हुई हैं और जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए इन पर शीघ्र कार्रवाई की जानी चाहिए।
जिस पर स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने विश्वास दिलाया कि एक हफ्ते मै हमारी मांगे पूर्ण कर दिया जायगा ज्ञापन देने मै कांग्रेस की ओर से जिला महामंत्री कार्या.प्रशासन उदय प्रकाश शर्मा बंटी कांकेर ब्लॉक अध्यक्ष यासीन करानी , नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका अजय सिंग रेनू, खोमेद्व उइके, सुमित राय आदि उपस्थित थे
