1.16 लाख की लाइम ग्रीन साड़ी में छाईं सामंथा, एथनिक लुक ने जीता फैंस का दिल

Follow Us

मुंबई। अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने एक बार फिर अपने शानदार फैशन सेंस से फैंस का दिल जीत लिया है। अपनी आगामी फिल्म मा इंटी बंगारम के प्रमोशनल इवेंट में सामंथा लाइम ग्रीन रंग की खूबसूरत साड़ी में नजर आईं, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सामंथा ने डिजाइनर ब्रांड Lajjoo C की ऑर्गेंजा साड़ी पहनी, जिसकी कीमत करीब 79,900 रुपये बताई जा रही है। इसके साथ उन्होंने बनारसी सिल्क का मैचिंग ब्लाउज कैरी किया, जिसकी कीमत 36,900 रुपये है। इस तरह उनके पूरे एथनिक लुक की कीमत लगभग 1.16 लाख रुपये रही।

सामंथा ने अपने लुक को मिनिमल एक्सेसरीज, ड्यूई मेकअप, ग्लॉसी लिप्स और क्लासिक काली बिंदी के साथ पूरा किया। खुले बालों और सादगी भरे अंदाज ने उनके एलीगेंट लुक में चार चांद लगा दिए। वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा जल्द ही मा इंटी बंगारम में नजर आएंगी। यह एक फैमिली एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन नंदिनी रेड्डी ने किया है। फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।