नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फुटबॉल प्रेमियों को एक ऐसा दिन देखने को मिला, जिसने 2010 विश्व कप की यादें ताजा कर दीं। टूर्नामेंट के पांचवें दिन खेले गए चारों मुकाबले रोमांच से भरपूर रहे, लेकिन किसी भी टीम को जीत नसीब नहीं हुई। सभी मैच ड्रॉ पर खत्म हुए और पूरे दिन में कुल 8 गोल दर्ज किए गए। दिन की शुरुआत स्पेन और वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेल रहे केप वर्ड के मुकाबले से हुई। केप वर्ड ने शानदार रक्षात्मक खेल दिखाते हुए मजबूत स्पेन को गोल करने से रोक दिया। मुकाबला बिना गोल के 0-0 पर समाप्त हुआ।
इसके बाद बेल्जियम और मिस्र के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। मिस्र ने इमाम ओशोर के गोल से बढ़त बनाई, लेकिन दूसरे हाफ में बेल्जियम के मोहम्मद हैनी ने बराबरी का गोल दाग दिया और मैच 1-1 से खत्म हुआ। सऊदी अरब और उरुग्वे के बीच भी कांटे की टक्कर देखने को मिली। सऊदी अरब ने पहले बढ़त बनाई, लेकिन उरुग्वे ने अंतिम दौर में वापसी करते हुए स्कोर बराबर कर दिया। दिन के आखिरी मुकाबले में ईरान और न्यूजीलैंड के बीच सबसे ज्यादा गोल देखने को मिले। न्यूजीलैंड ने दो बार बढ़त बनाई, लेकिन ईरान ने शानदार वापसी करते हुए मैच 2-2 से ड्रॉ करा लिया। इस तरह विश्व कप 2026 के पांचवें दिन इतिहास दोहराया गया, जब 16 साल बाद एक ही दिन के सभी मैचों का नतीजा ड्रॉ रहा।
