असुरक्षित भवनों में कक्षाएं संचालित न की जाएं

Follow Us

जांजगीर/चांपा। बैठक में शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने, समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण कराने, अनावश्यक अवकाश पर नियंत्रण रखने तथा विद्यालयों में नियमित शैक्षणिक गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने शाला त्यागी बच्चों को पुनः मुख्यधारा से जोड़ने, उपस्थिति बढ़ाने तथा ड्रॉपआउट दर में कमी लाने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर प्रभावी क्रियान्वयन करने के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि, नवीन शिक्षा सत्र की शुरुआत विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी एवं गुणवत्तापूर्ण वातावरण में हो, इसके लिए सभी अधिकारी और शिक्षक समन्वय के साथ कार्य करें। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।