मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी एक बार फिर अपने स्टाइलिश और बोल्ड फैशन सेंस को लेकर चर्चा में हैं। 13 जून को अपना 34वां जन्मदिन मनाने के बाद दिशा ने सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनका ग्लैमरस अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। तस्वीरों में दिशा टाइगर प्रिंट वेस्टर्न ड्रेस में नजर आ रही हैं। उन्होंने अलग-अलग स्टाइलिश पोज देकर अपने फैशन स्टेटमेंट से सबका ध्यान खींचा। खास बात यह रही कि कुछ तस्वीरों में वह एक बिल्ली के साथ भी दिखाई दीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें “शेरनी” और “हमारी जंगली बिल्ली” कहकर संबोधित करने लगे।
पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कई नेटिजंस ने भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ यूजर्स ने उनकी खास दोस्त मौनी रॉय का जिक्र करते हुए लिखा कि तस्वीरों में मौनी रॉय भी होनी चाहिए थीं। दिशा और मौनी की दोस्ती बॉलीवुड की चर्चित दोस्तियों में से एक मानी जाती है। फैशन और फिटनेस के लिए मशहूर दिशा पाटनी का यह लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनका आत्मविश्वास, स्टाइल और ग्लैमरस अपीयरेंस एक बार फिर फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहा। वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2015 में तेलुगु फिल्म Loafer से की थी। इसके बाद उन्होंने एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी से बॉलीवुड में डेब्यू किया और इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई।
