टेकमीटोला क्षेत्र से प्रेशर कुकर विस्फोटक बरामद

Follow Us

काँकेर । ग्राम टेकमीटोला के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से 01नग प्रेशर कुकर बरामद। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान को लगातार प्रभावी रूप से संचालित करते हुए विस्फोटक बरामद। जिला पुलिस,बीएसएफ एवं बीडीएस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता के साथ सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी।

घटना का संक्षिप्त विवरण :
सुन्दरराज पी. (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज के निर्देशन में, दीपक तिवारी, डीआईजी बीएसएफ भानुप्रतापपुर, निखिल राखेचा, पुलिस अधीक्षक काँकेर एवं रविन्द्र सिंह चंदेल सेनानी 94वीं वाहिनी बीएसएफ बांदे के मार्गदर्शन में जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला पुलिस, बीएसएफ एवं बीडीएस टीम के संयुक्त बल द्वारा संचालित अभियान के दौरान 01नग प्रेशर कुकर आई ई डी लगभग 05 कि० ग्रा० बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

घटना का संक्षिप्त विवरण :-
आज दिनांक 14.06.2026 को थाना छोटेबेठिया जिला काँकेर ग्राम टेकमीटोला के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा 01नग प्रेशर कुकर आई ई डी लगभग 05 कि०ग्रा० बरामद किया गया।
बीडीएस टीम द्वारा मौके मे बरामद IED को डिफ्यूज कर नष्ट किया गया।

टीम कंमाडर:-
01.रमेश कुमार रजक एसी बीएसएफ 94 वीं वाहिनी
02.सुमन कंथोसू इंस्पेक्टर बीएसएफ 94 वीं वाहिनी
03.रोशन लाल मीणा उप निरीक्षक बीएसएफ 94 वीं वाहिनी
कांकेर पुलिस द्वारा नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार संयुक्त अभियान संचालित किया जा रहा है। सुरक्षा बलों की सतत कार्यवाही से नक्सलियों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो रहा है तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।