आमिर खान के इवेंट में करीना कपूर के पाउडर पिंक बनारसी सूट ने खींचा ध्यान

Follow Us

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर एक बार फिर अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। शनिवार रात आयोजित आमिर खान प्रोडक्शंस के 25 साल पूरे होने के जश्न में करीना अपने खूबसूरत पाउडर पिंक बनारसी सूट में पहुंचीं, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, करीना ने एकाया बनारस के लेटेस्ट कलेक्शन का बनारसी सूट पहना था, जिसकी कीमत करीब रु.40,975 की बताई जा रही है। उनके इस लुक में वी-नेक कुर्ता, प्रिंटेड स्ट्रेट पैंट और मैचिंग दुपट्टा शामिल था। स्टेटमेंट इयररिंग्स, ब्रेसलेट, बन हेयरस्टाइल और मैचिंग हील्स ने उनके लुक को और खास बना दिया।

इवेंट के दौरान करीना कपूर ने ‘तलाश’, ‘3 इडियट्स’ और ‘लाल सिंह चड्ढा’ जैसी फिल्मों को याद किया। उन्होंने कहा कि ‘लाल सिंह चड्ढा’ में निभाया गया रूपा का किरदार उनके करियर की सबसे पसंदीदा और बेहतरीन भूमिकाओं में से एक है। करीना ने बताया कि यह उनकी पहली फिल्म थी जिसके लिए उन्होंने स्क्रीन टेस्ट दिया था और उन्हें खुशी है कि उन्होंने ऐसा किया। करीना की भावुक बातों को सुनकर मौजूद दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाईं। इस खास समारोह में आमिर खान, जूही चावला, काजोल, रेखा और इमरान खान समेत कई फिल्मी हस्तियां भी शामिल हुईं।