Skip to content
अमृत संदेश
ई-पेपर
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर संभाग
      • रायपुर
      • महासमुन्द
      • धमतरी
      • बलौदा बाज़ार-भाटापारा
      • गरियाबंद
    • बिलासपुर संभाग
      • बिलासपुर
      • कोरबा
      • मुंगेली
      • रायगढ
      • जांजगीर-चाम्पा
      • सारंगढ़-बिलाईगढ़
      • गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही
      • सक्ती
    • दुर्ग संभाग
      • दुर्ग
      • राजनांदगांव
      • कबीरधाम
      • बेमेतरा
      • बालोद
      • मोहला-मानपुर
      • खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
    • सरगुजा संभाग
      • सरगुजा
      • कोरिया
      • जशपुर
      • सूरजपुर
      • बलरामपुर
      • मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर
    • बस्तर संभाग
      • कांकेर
      • कोंडागाँव
      • बस्तर
      • दन्तेवाड़ा
      • बीजापुर
      • नारायणपुर
      • सुकमा
  • राजनीति
  • अपराध
  • खेल
  • व्यापार
  • बॉलीवुड
  • लाइफ-स्टाइल
  • फैशन
  • राशिफल
  • धर्म-कर्म
  • विचार
  • फोटो
  • सेहत
  • पर्यटन
  • विडियो
अमृत संदेश
ई-पेपर
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर संभाग
      • रायपुर
      • महासमुन्द
      • धमतरी
      • बलौदा बाज़ार-भाटापारा
      • गरियाबंद
    • बिलासपुर संभाग
      • बिलासपुर
      • कोरबा
      • मुंगेली
      • रायगढ
      • जांजगीर-चाम्पा
      • सारंगढ़-बिलाईगढ़
      • गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही
      • सक्ती
    • दुर्ग संभाग
      • दुर्ग
      • राजनांदगांव
      • कबीरधाम
      • बेमेतरा
      • बालोद
      • मोहला-मानपुर
      • खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
    • सरगुजा संभाग
      • सरगुजा
      • कोरिया
      • जशपुर
      • सूरजपुर
      • बलरामपुर
      • मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर
    • बस्तर संभाग
      • कांकेर
      • कोंडागाँव
      • बस्तर
      • दन्तेवाड़ा
      • बीजापुर
      • नारायणपुर
      • सुकमा
  • राजनीति
  • अपराध
  • खेल
  • व्यापार
  • बॉलीवुड
  • लाइफ-स्टाइल
  • फैशन
  • राशिफल
  • धर्म-कर्म
  • विचार
  • फोटो
  • सेहत
  • पर्यटन
  • विडियो
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • खेल
  • व्यापार
  • बॉलीवुड
  • लाइफ-स्टाइल
  • फैशन
  • राशिफल
  • धर्म-कर्म
  • विचार
  • फोटो
  • सेहत
  • पर्यटन
  • विडियो
  • Home
  • मेन स्टोरी
  • APK के जाल में फंसा जवान, खाते से उड़ाए एक लाख रुपये
अपराध कांकेर छत्तीसगढ़ मेन स्टोरी

APK के जाल में फंसा जवान, खाते से उड़ाए एक लाख रुपये

June 12, 2026
Sanjeev Verma
Follow Us

कांकेर। साइबर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब सुरक्षा बलों के जवान भी उनके निशाने पर हैं। जिले में सामने आए एक चौंकाने वाले मामले में साइबर ठग ने मोबाइल में एपीके (APK) फाइल इंस्टॉल करवाकर एक जवान का फोन हैक कर लिया और उसके बैंक खाते से एक लाख रुपये पार कर दिए। कई महीनों की तकनीकी जांच और डिजिटल ट्रैकिंग के बाद पुलिस ने राजस्थान के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार सीएएफ एडगुड़ में पदस्थ रामनरेश मिश्रा (37) ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए थे। आरोपी ने उन्हें अपने झांसे में लेकर मोबाइल में एक संदिग्ध एपीके फाइल डाउनलोड करवा दी। फाइल इंस्टॉल होते ही ठग को मोबाइल तक पहुंच मिल गई और उसने बैंक खाते से एक लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने लोहत्तर थाना में शिकायत दर्ज कराई।

तकनीकी जांच में खुला राज

मामले को गंभीरता से लेते हुए लोहत्तर पुलिस और साइबर सेल ने संयुक्त जांच शुरू की। बैंक ट्रांजेक्शन, मोबाइल नंबर और डिजिटल लोकेशन की पड़ताल के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले। जांच में आरोपी की पहचान सुनील जयपाल (23) निवासी आरतिया, जिला पाली (राजस्थान) के रूप में हुई।

महाराष्ट्र से दबोचा गया आरोपी

पुलिस को पता चला कि आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। साइबर टीम ने तकनीकी निगरानी के जरिए उसकी लोकेशन महाराष्ट्र में ट्रेस की। इसके बाद पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने ठगी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

मोबाइल और सिम कार्ड जब्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ओप्पो मोबाइल फोन और जियो सिम कार्ड बरामद किया है। मामले में आईटी एक्ट की धारा 66(डी) सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

ऐसे काम करता है APK ठगी का नेटवर्क

साइबर विशेषज्ञों के अनुसार अपराधी फर्जी एपीके फाइल, लिंक या एप्लिकेशन भेजकर लोगों के मोबाइल में सेंध लगाते हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति ऐसी फाइल डाउनलोड करता है, ठग मोबाइल का एक्सेस हासिल कर लेते हैं। इसके बाद बैंकिंग ऐप, ओटीपी और गोपनीय जानकारी तक पहुंच बनाकर खाते से रकम निकाल ली जाती है।

पुलिस की अपील : अनजान लिंक से रहें सावधान

इस कार्रवाई में निरीक्षक संजय शिंदे, उपनिरीक्षक लक्ष्मीनारायण नामदेव, सहायक उपनिरीक्षक पवन मरकाम तथा साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, एपीके फाइल या मोबाइल एप्लिकेशन को डाउनलोड न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी थाना में शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस का कहना है कि जागरूकता और सतर्कता ही साइबर अपराधों से बचने का सबसे बड़ा हथियार है।

Tags: Amrit sandesh, APK के जाल में फंसा जवान, Kanker Crime News, one lakh rupees siphoned off from account., Soldier falls prey to APK scam, अनजान लिंक से रहें सावधान, ऐसे काम करता है APK ठगी का नेटवर्क, खाते से उड़ाए एक लाख रुपये, तकनीकी जांच में खुला राज, महाराष्ट्र से दबोचा गया आरोपी

Post navigation

खेत बचाओ अभियान’: 22 ग्राम पंचायतों में लगी कृषक चौपाल, प्राकृतिक खेती पर जोर
अवैध उत्खनन में मामले में 5 हाइवा और एक जेसीबी जप्त

लेटेस्ट पोस्ट

और पढ़ें ›
बनराकस-बिनोद के सरप्राइज देखकर फैंस हुए एक्साइटेड ग्राम चिकित्सालय’ सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज बनराकस-बिनोद के सरप्राइज देखकर फैंस हुए एक्साइटेड ग्राम चिकित्सालय’ सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज
छत्तीसगढ़ में पर्यटकों को मिलेगा बेहतर स्वाद और शानदार आतिथ्य, पर्यटन मंडल का बड़ा कदम छत्तीसगढ़ में पर्यटकों को मिलेगा बेहतर स्वाद और शानदार आतिथ्य, पर्यटन मंडल का बड़ा कदम
अचानकमार टाईगर रिजर्व के वनांचल ग्राम सुरही के रामलाल ने बनाया आर्थिक उन्नति का जरिया अचानकमार टाईगर रिजर्व के वनांचल ग्राम सुरही के रामलाल ने बनाया आर्थिक उन्नति का जरिया
उम्मीदों को मिले नए पहिए अबूझमाड़ के युवाओं ने साइकिल रिपेयरिंग सीखकर शुरू की आत्मनिर्भरता की नई राह उम्मीदों को मिले नए पहिए अबूझमाड़ के युवाओं ने साइकिल रिपेयरिंग सीखकर शुरू की आत्मनिर्भरता की नई राह
प्रदेश में मोहर्रम-उर्स में DJ, बैंड और आतिशबाजी पर रोक, 50 हजार लगेगा जुर्माना प्रदेश में मोहर्रम-उर्स में DJ, बैंड और आतिशबाजी पर रोक, 50 हजार लगेगा जुर्माना
पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण उद्यमिता की मिसाल, कोलिहापुरी बना जिले का प्रथम मटेरियल रिकवरी सेंट पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण उद्यमिता की मिसाल, कोलिहापुरी बना जिले का प्रथम मटेरियल रिकवरी सेंट
स्ट्रीट वेंडर्स के सपनों को मिली नई उड़ान स्ट्रीट वेंडर्स के सपनों को मिली नई उड़ान
​अबूझमाड़ के सुदूर वनांचल में फूटी विकास की नई ‘जल धारा  मुसपरसी गांव बना ‘हर घर जल ग्राम’ ​अबूझमाड़ के सुदूर वनांचल में फूटी विकास की नई ‘जल धारा मुसपरसी गांव बना ‘हर घर जल ग्राम’

ज्योतिष

और पढ़ें ➤
देखे आज का अपना राशिफल, जाने शुभ अंक और रंग…

देखे आज का अपना राशिफल, जाने शुभ अंक और रंग…

देखे आज का अपना राशिफल, जाने शुभ अंक और रंग…

देखे आज का अपना राशिफल, जाने शुभ अंक और रंग…

देखे आज का अपना राशिफल, जाने शुभ अंक और रंग…

देखे आज का अपना राशिफल, जाने शुभ अंक और रंग…

देखे आज का अपना राशिफल, जाने शुभ अंक और रंग…

देखे आज का अपना राशिफल, जाने शुभ अंक और रंग…

देखे आज का अपना राशिफल, जाने शुभ अंक और रंग…

देखे आज का अपना राशिफल, जाने शुभ अंक और रंग…

लाइफ स्टाइल

और पढ़ें ➤
कैप्सूल वॉर्डरोब क्या है? कम कपड़ों में स्टाइलिश दिखने का स्मार्ट तरीका

कैप्सूल वॉर्डरोब क्या है? कम कपड़ों में स्टाइलिश दिखने का स्मार्ट तरीका

कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानें बालों के झड़ने की 5 मुख्य वजहें और इनसे बचने के आसान उपाय

कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानें बालों के झड़ने की 5 मुख्य...

ठंडी रोटियां मिनटों में नरम और ताजा…

ठंडी रोटियां मिनटों में नरम और ताजा…

गलत तकनीक से बढ़ सकती हैं स्किन समस्याएं

गलत तकनीक से बढ़ सकती हैं स्किन समस्याएं

पूल में बच्चों की आंखों की सुरक्षा: स्विमिंग सीखते समय ध्यान रखने वाली बातें

पूल में बच्चों की आंखों की सुरक्षा: स्विमिंग सीखते समय ध्यान रखने वाली बातें

युवा मंच

और पढ़ें ➤
श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित

श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित

जेईई मेंस की रिजल्ट घोषित, कबीर छिल्लर ने 300 में से 300 अंक लाकर हासिल की  रैंक -1

जेईई मेंस की रिजल्ट घोषित, कबीर छिल्लर ने 300 में से 300 अंक लाकर हासिल की...

जया किशोरी की युवाओं को बड़ी सीख: ‘अगर सफल होना है, तो वक्त गँवाने वाले दोस्तों से आज ही बना लें दूरी’

जया किशोरी की युवाओं को बड़ी सीख: ‘अगर सफल होना है, तो वक्त गँवाने वाले दोस्तों...

कॉलेजों में शुरू होगी ‘रक्षक’ पाठ्यक्रम की पढ़ाई, बाल सुरक्षा को मिलेगा मजबूत आधार

कॉलेजों में शुरू होगी ‘रक्षक’ पाठ्यक्रम की पढ़ाई, बाल सुरक्षा को मिलेगा मजबूत आधार

30 अप्रैल को 10वीं बोर्ड के नतीजे जारी होने के संकेत?

30 अप्रैल को 10वीं बोर्ड के नतीजे जारी होने के संकेत?

खेल

और पढ़ें ➤
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप की शादी की तैयारियां जोर-शोर से

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप की शादी की तैयारियां जोर-शोर से

पहले वनडे मैच में विराट और हार्दिक की जगह कौन लेगा ?

पहले वनडे मैच में विराट और हार्दिक की जगह कौन लेगा ?

बालिका हेमबती नाग ने राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

बालिका हेमबती नाग ने राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

इरफान पठान बोले भारत को जीत के लिए रोहित-विराट की जरूरत

इरफान पठान बोले भारत को जीत के लिए रोहित-विराट की जरूरत

नूज़ीलैण्ड के स्टार बल्लेबाज़ केन विल्यमसन ने अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

नूज़ीलैण्ड के स्टार बल्लेबाज़ केन विल्यमसन ने अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

डेल स्टेन ने युवा खिलाड़ियों और किंग कोहली के करियर पर टिप्पणी की

डेल स्टेन ने युवा खिलाड़ियों और किंग कोहली के करियर पर टिप्पणी की

रियल मैड्रिड में जोस मोरिन्हो की वापसी: 13 साल बाद फिर बने हेड कोच, 2029 तक के लिए हुआ बड़ा करार

रियल मैड्रिड में जोस मोरिन्हो की वापसी: 13 साल बाद फिर बने हेड कोच, 2029...

शोक में डूबा खेल जगत: भारतीय शूटिंग के ‘गोल्डन बॉय’ जसपाल राणा का निधन, कोच और खिलाड़ी के रूप में बेमिसाल रहा करियर

शोक में डूबा खेल जगत: भारतीय शूटिंग के ‘गोल्डन बॉय’ जसपाल राणा का निधन, कोच...

लोकप्रिय वर्ग

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • अपराध

संभाग

  • रायपुर संभाग
  • बिलासपुर संभाग
  • दुर्ग संभाग
  • सरगुजा संभाग
  • बस्तर संभाग

छत्तीसगढ़ जिला

  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग-भिलाई
  • राजनांदगांव
  • अंबिकापुर
  • जगदलपुर

More

  • लाइफ स्टाइल
  • फैशन
  • राशिफल
  • धर्म-कर्म
  • सेहत

अमृत संदेश
Follow Us On
  • Contact Us
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

  • Chhattisgarhi News
  • E-paper
  • RSS
  • Sitemap

© Copyright Amrit Sandesh 2026 All rights reserved.