मुंबई। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने सिक्किम बॉर्डर के दौरे के बाद भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति गहरा सम्मान और आभार व्यक्त किया है। सीमा क्षेत्र का दौरा करने और जवानों से मुलाकात के बाद भूमि ने कहा कि देश की सुरक्षा में लगे सैनिकों का योगदान अतुलनीय है। भूमि ने बताया कि सीमा क्षेत्र में कड़ाके की ठंड थी, लेकिन वहां का प्राकृतिक सौंदर्य बेहद मनमोहक था। उन्होंने क्षेत्र के इतिहास और सैन्य महत्व को भी करीब से समझा। अभिनेत्री ने कहा कि देश की रक्षा के लिए जवान जिस समर्पण और साहस के साथ काम करते हैं, उस पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आम नागरिक सैनिकों के योगदान की पूरी भरपाई नहीं कर सकते, लेकिन उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता हमेशा बनी रहनी चाहिए। भूमि ने सीमा पर तैनात जवानों के साहस, त्याग और सेवा भावना की सराहना की। वर्कफ्रंट की बात करें तो भूमि पेडनेकर ने 2015 में फिल्मदम लगा के हईशा से बॉलीवुड में हुई थी शुरुआत। इसके बाद उन्होंने टॉयलेट: एक प्रेम कथा, शुभ मंगल सावधान, बाला, पति पत्नी और वो, सांड की आंख और बधाई दो जैसी फिल्मों में अपनी अभिनय क्षमता का प्रदर्शन किया है। हाल ही में उन्होंने वेब सीरीज दलदल में नजर आईं, जिसमें उन्होंने मुंबई बिजनेस की रुचि रीता फरेरा की भूमिका निभाई।
