रायगढ़ में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, किराए के मकान से महिला दलाल गिरफ्तार

Follow Us

रायगढ़। चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के छोटे अतरमुड़ा स्थित साईं मंगलम गली के पास एक किराए के मकान में चल रहे देह व्यापार रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई 11 जून 2026 को की गई। सूचना के आधार पर साइबर सेल और थाना चक्रधरनगर की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। जांच के दौरान पुलिस ने मकान से तीन युवतियों को बरामद किया, जबकि महिला दलाल सहित दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, मकान को किराए पर लेकर महिला गुंजन चौहान द्वारा अवैध रूप से देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। पुख्ता जानकारी के लिए पुलिस ने एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर भेजा, जिसके संकेत मिलने के बाद टीम ने दबिश दी।

छापेमारी के दौरान मौके से आपत्तिजनक सामग्री और 2,500 नकद भी जब्त किए गए। पूछताछ में महिला दलाल ने अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में पुलिस अधिकारियों और साइबर सेल की टीम की अहम भूमिका रही।