रायपुर। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3261 के तत्वावधान में आयोजित भव्य सम्मान समारोह ‘आभार मित्र’ में ‘रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो दीवाज’ ने कामयाबी का नया इतिहास रच दिया है। प्रांतपाल रोटे अमित पल्लवी जायसवाल के नेतृत्व में रायपुर में संपन्न हुए इस गरिमामय समारोह में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के रोटेरियनों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि वासुदेव गोलियान ने इस दौरान समाज निर्माण में रोटरी के योगदान को सराहा।
इस प्रतिष्ठित समारोह में कॉस्मो दीवाज ने डिस्ट्रिक्ट के 108 से अधिक क्लबों को पछाड़कर सर्वाधिक 24 अवार्ड्स अपने नाम किए और ‘हाईएस्ट अवार्ड ग्रैबर’ का खिताब हासिल किया। क्लब की इस शानदार सफलता का श्रेय उनके द्वारा सालभर में किए गए 55 से अधिक प्रभावी प्रोजेक्ट्स को जाता है, जिसमें सोशल सर्विस और फंड रेजिंग जैसे कई सराहनीय कार्य शामिल हैं।
इस ऐतिहासिक जीत पर क्लब की प्रेसिडेंट रोटेरियन अंकिता फरमानिया को ‘आउटस्टैंडिंग प्रेसिडेंट’ और सेक्रेटरी रोटेरियन अश्मित मक्कर को ‘आउटस्टैंडिंग सेक्रेटरी’ के सम्मान से नवाजा गया। इसके साथ ही ‘हैप्पी स्कूल’ प्रोजेक्ट के लिए रोटेरियन ऋची अग्रवाल, असिस्टेंट गवर्नर के रूप में उत्कृष्ट सहयोग के लिए सुषमा नथानी और पब्लिक इमेज के लिए शैलजा जैन को भी विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
