लॉन्च से पहले iPhone 18 Pro Max को लेकर बड़ा खुलासा, मिलेगा दमदार कैमरा, स्मार्ट AI और शानदार डिजाइन

Follow Us

नई दिल्ली। आज iPhone 18 Pro Max को लेकर लॉन्च से पहले ही नई रिपोर्ट्स और लीक्स सामने आने लगी हैं। बताया जा रहा है कि, एप्पल अपने इस प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन को सितंबर 2026 में पेश कर सकता है। इस बार कंपनी डिजाइन, कैमरा, AI फीचर्स और बैटरी पर खास फोकस करने वाली है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच का LTPO+ OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो पहले से ज्यादा ब्राइट और पावर एफिशिएंट होगा। वहीं डायनामिक इसलैंड (Dynamic Island) का साइज छोटा किया जा सकता है, जिससे यूजर्स को ज्यादा क्लीन और मॉडर्न स्क्रीन एक्सपीरियंस मिलेगा। फोन नए डार्क चेरी, ब्लू, सिल्वर और डार्क ग्रे कलर ऑप्शंस में लॉन्च हो सकता है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें एप्पल का नया A20 Pro चिपसेट दिए जाने की चर्चा है, जो 2nm टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा। रिपोर्ट्स का दावा है कि, यह प्रोसेसर तेज स्पीड के साथ बेहतर बैटरी बैकअप भी देगा। कैमरा सेक्शन में सबसे बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। फोन में 48MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप, बेहतर लो-लाइट फोटोग्राफी और AI बेस्ड इमेज प्रोसेसिंग फीचर्स मिल सकते हैं। वहीं फ्रंट कैमरा को भी अपग्रेड किया जा सकता है। बैटरी की बात करें तो डिवाइस में करीब 5200mAh बैटरी और 40W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। भारत में इसकी संभावित कीमत करीब 1.5 लाख रुपए के आसपास हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की है।