‘वेलकम 3’ का नया धमाका: अक्षय कुमार संघ अक्षरा सिंह ने लगाया भोजपुरी तड़का, ‘घिस-घिस-घिस’ गाना हुआ वायरल

Follow Us

मुंबई। मोस्ट अवेटेड मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (वेलकम 3) अपनी रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना रही है। फैंस के इसी उत्साह को दोगुना करने के लिए मेकर्स ने फिल्म का एक धमाकेदार भोजपुरी आइटम नंबर ‘घिस-घिस-घिस’ रिलीज कर दिया है। इस गाने के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है, क्योंकि इसमें बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार के साथ भोजपुरी सिनेमा की शेरनी अक्षरा सिंह का कातिलाना अंदाज देखने को मिल रहा है।

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर इस गाने का प्रोमो शेयर करते हुए मजेदार अंदाज में लिखा, “अगर आपकी जिंदगी थोड़ी ज्यादा ही घिस रही है, तो ‘घिस-घिस-घिस’ के साथ माहौल बदलने का समय आ गया है।” साबुन के मजेदार थीम पर आधारित इस हाई-एनर्जी डांस ट्रैक को विक्रम मॉन्ट्रोज और सुप्रिया पाठक ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल अभिनव शेखर ने लिखे हैं। ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, यह गाना बॉलीवुड और भोजपुरी का अब तक का सबसे अनोखा और जबरदस्त फ्यूजन है, जो हर तरह के दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर रहा है।

अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, संजय दत्त, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे दिग्गज कलाकारों की लंबी-चौड़ी फौज नजर आने वाली है। फिरोज ए. नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस की गई यह बड़ी कॉमेडी एंटरटेनर फिल्म आगामी 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।