नई दिल्ली। चिलचिलाती गर्मी और उमस के कारण निकलने वाला पसीना अपने साथ घमोरियों की आफत लेकर आता है। त्वचा पर लाल दाने, तेज खुजली और जलन देने वाली इस समस्या से अगर आप बचना चाहते हैं, तो अपनी दिनचर्या में कुछ आसान बदलाव करके इससे पूरी तरह राहत पा सकते हैं।सबसे पहले गर्मियों में तंग कपड़ों को बाय-बाय कहें और ढीले-ढाले सूती (कॉटन) कपड़े पहनें, जो पसीने को सोखकर त्वचा को हवा लगने देते हैं।
रोजाना हल्के गुनगुने पानी से नहाना बेहद जरूरी है, ताकि पसीने से बंद हुए रोमछिद्र खुल सकें। नहाने के बाद त्वचा को अच्छे से सुखाकर हल्का और बिना खुशबू वाला मॉइस्चराइज़र जरूर लगाएं। इसके अलावा, तेज धूप में निकलने से बचें और बाहर जाते समय सनस्क्रीन, छाते या टोपी का इस्तेमाल करें। सबसे महत्वपूर्ण बात, शरीर को अंदर से ठंडा रखने और टॉक्सिन्स बाहर निकालने के लिए दिनभर में 8-10 गिलास पानी, नारियल पानी या ताजे जूस का सेवन करें। इन आसान उपायों से आपकी त्वचा गर्मियों में भी बिल्कुल सुरक्षित, कूल और हेल्दी रहेगी।
