दिव्यांका त्रिपाठी के घर गूंजी किलकारी, जुड़वां बच्चों के जन्म पर बोलीं- ‘मेरे करण-अर्जुन आ गए’

Follow Us

मुंबई। ‘ये है मोहब्बतें’ में ‘ईशी मां’ का रोल से प्रसिद्ध हुईं दिव्यांका त्रिपाठी शादी के 10 साल बाद मां बन गई हैं। उनकी खुशी डबल हो गई है क्योंकि उन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। दिव्यांका और उनके पति विवेक ने इस खुशखबरी को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। दरअसल, दिव्यांका जुड़वां बच्चों की मां बन गई हैं। आज दिव्यांका और उनके पति विवेक ने इंस्टाग्राम पर इस खुशखबरी को शेयर किया है। इस जोड़े ने इंस्टाग्राम पर दो क्यूट बच्चों की तस्वीर लगाई है, जो हल्के नीले रंग की ड्रेस पहने हुए हैं। इसमें उनका चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर के साथ दिव्यांका ने बताया कि उन्होंने जुडवां बेटों को जन्म दिया है। आपको बता दें की 26 मई को दिव्यांका और विवेक ने इंस्टाग्राम पर दो जुड़वां बेटों की तस्वीर वाला पोस्टर शेयर करके खुशखबरी दी। पोस्टर पर लिखा, ‘हमने खुशी मांगी थी, भगवान ने कहा, ‘दोगुनी खुशी लो।’ जुड़वा बेटों का आशीर्वाद मिला है।’ दिव्यांका और विवेक ने आगे लिखा, ‘इंतजार आखिरकार खत्म हुआ, हमारे बेटे आ गए हैं और जिंदगी हमारी कल्पना से कहीं ज्यादा खूबसूरत लग रही है। मेरे करण अर्जुन आ गए।’

वहीं, दिव्यांका और विवेक के माता-पिता बनने पर कई सेलेब्स और फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। माही विज ने नवजात शिशुओं पर प्यार बरसाया और नए माता-पिता को बधाई दी। श्रेनु पारिख ने लिखा, ‘बधाई हो दोस्तों’, हितेन तेजवानी ने लिखा, ‘बधाई हो भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दें।’ वहीं कई फैंस ने दिव्यांका और विवेक को मां-पिता बनने पर शुभकामनाएं दी हैं। मार्च में, इस जोड़े ने एक प्यारी सी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने पहले बच्चे की उम्मीद की घोषणा की थी। इसके बाद दिव्यांका ने अपनी मैटरनिटी फोटोशूट की कई तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। दिव्यांका और विवेक ने 2016 में शादी की थी, पहली बार टेलीविजन शो ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर मिले थे।