मुंबई। एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर जल्द ही फिल्म ‘दो दीवाने सहर में‘ में साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में मेकर्स ने इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है। फिल्म में एक मॉडर्न लव स्टोरी की झलक दिखाई गई है। आपको बता दें कि जी स्टूडियोज ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘दो दीवाने सहर में‘ का ट्रेलर शेयर किया है। साथ ही ट्रेलर शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा- ‘हर लव स्टोरी परफेक्ट नहीं होती, कुछ इस शहर जैसी ख़ूबसूरत भी होती है। यह इश्क-भरी कहानी का हिस्सा बनने का समय है। ट्रेलर अभी रिलीज हुआ है। इस वैलेंटाइन डे, इश्क से इश्क हो जाएगा! डायरेक्टर रवि उदयावर के प्रोडक्शंस में बन रही ये फिल्म 20 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाली है।’ वहीं फिल्म ‘दो दीवाने सहर में‘ के ट्रेलर में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की केमिस्ट्री बेहद प्यारी और नेचुरल लग रही है। इस फिल्म को लेकर फैंस के बिच भी काफी एक्ससिटेमेंट दिख रही है। वहीं फिल्म का निर्देशन रवि उदयावर ने किया है और इसे संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भारत कुमार रंगा ने रवि उद्यावर फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।
“दो दीवाने सहर में” का ट्रेलर हुआ रिलीज, Siddhant और Mrunal की केमिस्ट्री को लेकर फैंस में बढ़ा एक्ससिटेमेंट…
