सीएम साय आज दिल्ली रवाना, हाईकमान से हो सकती है बड़ी चर्चा

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय आज राजधानी नई दिल्ली के दौरे पर रवाना होंगे। सीएम साय रात करीब 9:30 बजे दिल्ली पहुंचेंगे, जहां वे वरिष्ठ नेताओं और पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक इस दौरे के दौरान संगठन और सरकार से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। माना जा रहा है कि, सीएम पार्टी हाईकमान के साथ प्रदेश की राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों को लेकर भी बातचीत कर सकते हैं। दिल्ली दौरे को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि आने वाले समय में संगठनात्मक रणनीति और विकास योजनाओं को लेकर कई फैसले लिए जा सकते हैं। सीएम साय दिल्ली में रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन संभावित बैठकों में हिस्सा ले सकते हैं। इस दौरे पर प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक गतिविधियों से जुड़े कई मुद्दों पर नजर बनी हुई है।