मोदी-मेलोनी पर दीपक बैज का विवादित तंज: ‘हनीमून और वेडिंग शूट’ वाले बयान से गरमाई सियासत

Follow Us

रायपुर। राजधानी रायपुर में कांग्रेस और बीजेपी के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि, दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर “वेडिंग शूट” जैसी वायरल हो रही हैं और ऐसा लग रहा है जैसे पीएम मोदी “हनीमून मनाने” गए हों। उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। मीडिया से बातचीत के दौरान बैज ने राज्य सरकार को कई मुद्दों पर घेरा।

खाद की कमी को लेकर उन्होंने कहा कि, प्रदेश की सहकारी समितियों में किसानों को पर्याप्त खाद नहीं मिल रहा है और सरकार को स्टॉक की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। वहीं रायपुर में लागू पुलिस कमिश्नर प्रणाली पर सवाल उठाते हुए बैज ने इसे “फेल सिस्टम” बताया। उन्होंने कहा कि, अपराध कम होने के बजाय बढ़े हैं और सरकार बताए कि, इस व्यवस्था से आम जनता को क्या फायदा मिला। अंतागढ़ में सरपंचों के इस्तीफे के मुद्दे पर भी बैज ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि, विकास कार्य ठप हैं और बजट का सही उपयोग नहीं हो रहा। साथ ही डिप्टी सीएम अरुण साव के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी।